• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 10,  2010  01:56 फरवरी Last Updated :
भारत से
इशरत जहां मुठभेड़ फर्जी नहीं : गुजरात सरकार
एनडीटीवी इंडिया
अहमदाबाद, मंगलवार, सितंबर 8, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (2)
इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ कांड में घिरी गुजरात सरकार मुठभेड़ से जुड़ी तमांग रिपोर्ट को कोर्ट में चुनौती देगी।

राज्य सरकार ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा है कि इसमें आरोपियों को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया है। गुजरात के गृह मंत्री जयनारायण व्यास ने राज्य सरकार की ओर से यह सफाई दी।

राज्य सरकार का कहना है कि जस्टिस तमांग की रिपोर्ट जल्दबाजी में तैयार की गई है। हाईकोर्ट ने उन्हें रिपोर्ट पेश करने के लिए जो वक्त दिया था, वह 30 नवंबर को खत्म होना था, तो उन्होंने रिपोर्ट पेश करने में जल्दबाजी क्यों दिखाई।

जय नारायण व्यास ने अपनी सफ़ाई में केंद्र सरकार का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र के हलफनामे में कहा गया था कि मारे गए चार लोगों में से एक जावेद लश्कर का आतंकवादी है, जिसके नाम पर दो पासपोर्ट हैं।

दरअसल, 2004 में अहमदाबाद में हुई इशरत जहां मुठभेड़ को लेकर गुजरात की नरेंद्र मोदी सरकार अब फिर कठघरे में खड़ी हो गई है। मामले की मजिस्ट्रेट जांच में पता चला है कि इस फर्जी मुठभेड़ को कई पुलिस अधिकारियों ने प्रमोशन पाने के लिए अंजाम दिया।

इस मुठभेड़ की अगुवाई सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ कांड में आरोपी डीआईजी डीजी वंजारा ही कर रहे थे। वंजारा की टीम ने इशरत जहां समेत चारों लोगों को आतंकवादी बताकर मार दिया था। पुलिस ने कहा कि ये लोग नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए आए थे। मारे गए लोग थे- इशरत जहां, जीशान उर्फ जांबाज, अमजद राणा उर्फ सली, जावेद शेख उर्फ प्राणेश पिल्लै।

इशरत जहां मुठभेड़ पर मजिस्ट्रेट की जांच रिपोर्ट एनडीटीवी इंडिया के हाथ लगी है। 243 पन्नों की इस रिपोर्ट को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एसपी तमांग ने तैयार किया है। मजिस्ट्रेट की जांच रिपोर्ट आने के बाद इशरत जहां के परिवार ने ठाणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कानून पर भरोसा जताया।

इस मामले का जिक्र करते वक्त इशरत की मां भावुक हो गईं। इशरत की बहन मुशरत ने मांग की है कि फर्जी मुठभेड़ के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इशरत के भाई अनवर शेख ने इस बात पर हैरानी जताई कि कैसे उसकी बहन को आतंकवादी बता दिया गया।

इस मामले में इशरत जहां के परिवार का साथ देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल रऊफ ने शक जताया है कि गुजरात में मुठभेड़ करने वाले पुलिस वालों को मुंबई के किसी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से मदद मिली होगी।
टिप्पणियां:
पढ़ें (2)
टिप्पणियां
इस बार तो ऐसा नहीं लगता की राज्य या केंद्र दोनों में से एक भी सरकार झूठ बोल रही है। मुठभेड़ फर्जी नहीं थी यह भी सच लग रहा है और यह सारे आतंकी लश्करे तैयबा ... पढ़ें
जिग्नेश, jani_the_great@sify.com, दुर्बन
सरकारें झूठ बोलती हैं।
ajay, akools@in.com, hathras
 
खोजें
 
फोकस
लंदन में उस वक्त बस में यात्रा कर रहे यात्रियों में घबराहट फैल गई जब बस के मुस्लिम चालक ने अचानक बस रोक दी और नमाज अता करने लगा।