• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 10,  2010  01:56 फरवरी Last Updated :
भारत से
महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे : राजनाथ
भाषा
नई दिल्ली, मंगलवार, सितंबर 8, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि संसद और विधान सभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए केंद्र सरकार जिस रूप में भी विधेयक लाएगी, भाजपा उसका समर्थन करेगी।

पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन करते हुए राजनाथ ने कहा कि संप्रग सरकार ने 15वीं लोकसभा के अपने सौ दिनों के कार्यकाल के भीतर महिला आरक्षण विधेयक लाने का आश्वासन दिया था, लेकिन यह पूरा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि भाजपा हर रूप में इस विधेयक को समर्थन देने के लिए तैयार है, ‘‘लेकिन केंद्र की नीयत में खोट दिखाई देती है। कांग्रेस का चरित्र ही ऐसा रहा है कि कहना कुछ और करना कुछ और।’’

सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जातियों और मजहबों को बांटने का काम करती है और उसने देश में सामाजिक समरसता पैदा नहीं होने दी। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण की बजाय गरीबी के आधार पर आरक्षण की पक्षधर है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नियंत्रण रेखा का चीन और पाकिस्तान द्वारा बराबर उल्लंघन किया जा रहा है। हाल ही में भारतीय सीमा में चीनी हेलीकाप्टरों द्वारा किए घुसपैठ का जिक्र करते हुए राजनाथ ने कहा कि सरकार इस पर समुचित तरीके से विरोध तक नहीं दर्ज कर रही है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
टिप्पणियां
राजनाथ जी, आप देश को ये बताएंगे कि क्या आप कांग्रेस या दूसरी पार्टियों के बारे में गलत या अपशब्द बोलने के अलावा और क्या-क्या जानते हैं? आपने कौन सी समरसता ... पढ़ें
मनोज मिश्र, manojj_m@yahoo.co.in, जयपुर
 
खोजें
 
फोकस
लंदन में उस वक्त बस में यात्रा कर रहे यात्रियों में घबराहट फैल गई जब बस के मुस्लिम चालक ने अचानक बस रोक दी और नमाज अता करने लगा।