होंडा सिविक का नया मॉडल बाजार में
वार्ता
नई दिल्ली,
मंगलवार,
सितंबर 8,
2009
प्रीमियम कार निर्माता कंपनी होंडा सिएल कार्स इंडिया लिमिटेड (एचएससीआई) ने होंडा सिविक कार का नया मॉडल बाजार में उतारा। इसकी एक्स शोरूम कीमत 11 लाख 80 हजार रुपये होगी। कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मासाहीरो ताकेदागावा ने बताया कि यह कार डिजाइन और प्रदर्शन के मामले में होंडा सिविक श्रेणी की अन्य कारों से बेहतर हैं। इस कार में 1.8 लीटर का आई वीटेक इंजन लगा है और यह तीन रंगों में उपलब्ध है।
ताकेदागावा ने बताया कि कंपनी जपान स्थित होंडा मोटर कंपनी को कलपुर्जों का निर्यात करने के साथ ही अपने शोरूम की संख्या 106 से बढ़ाकर 112 करने की भी योजना बना रही है।