द्रविड़ ने की अजहर की बराबरी
वार्ता
कोलंबो,
शुक्रवार,
सितंबर 11,
2009
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ एक दिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक वनडे खेलने वाले पांचवे खिलाड़ी बन गए हैं।
द्रविड ने त्रिकोणीय श्रृंखला में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में उतरने के साथ ही पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के 334 वनडे खेलने की बराबरी कर ली। लंबे समय बाद भारत की वनडे टीम में लौटे द्रविड़ इस टूर्नामेंट के अगले मैच में उतरने के साथ ही अजहर का रिकार्ड तोड़ देंगे।
'द वाल' के नाम से मशहूर द्रविड़ ने लंबे समय के बाद भारतीय टीम में वापसी की है और वह अब एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में संयुक्त पांचवें नंबर पर आ गए हैं।
सर्वाधिक मैच खेलने वाले शीर्ष पांच खिलाड़ी :
1. सनत जयसूर्या-श्रीलंका-436 मैच
2. सचिन तेंदुलकर-भारत-426 मैच
3. इंजमाम उल हक-पाकिस्तान-378 मैच
4. वसीम अकरम-पाकिस्तान-356 मैच 5. राहुल द्रवि- भारत-334 मैच
6. मोहम्मद अजहरुद्दीन-भारत-334 मैच