• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  14:14 नवंबर Last Updated :
ऑटो गाइड
यामाहा ने उतारी 20 लाख रुपये की बाइक
भाषा
नई दिल्ली, बुधवार, सितंबर 16, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
जापान की दोपहिया कंपनी यामाहा ने बुधवार को भारतीय बाजार में अब तक की संभवत: सबसे महंगी मोटरसाइकिलों में से एक ‘वीमैक्स’ पेश की, जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 20 लाख रुपये है।

कंपनी ने ‘एफजेड’ मोटरसाइकिल के तीन मॉडल भी पेश किए, जो सीमित संख्या में उपलब्ध होंगे।

 इंडिया यामाहा मोटर के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी यूकी मीने त्सूजी ने एक संवाददाता सम्मेलन में नए दोपहिया वाहनों को पेश करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि इन मोटरसाइकिलों को ग्राहक उसी उत्साह के साथ पसंद करेंगे, जिस तरह उसके पहले पेश किए गए वाहनों का स्वागत किया गया है।’

उन्होंने कहा कि कंपनी ने इस वर्ष जनवरी से अगस्त के दौरान भारतीय बाजार की बिक्री में 80 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है और आने वाले महीने भी अच्छे रहने की संभावना है।

नई वीमैक्स मोटरसाइकिल 1,679 सीसी इंजन (टाटा इंडिका कार के इंजन से भी ताकतवर) से लैस है। यामाहा ने 2012 तक भारत के मोटरसाइकिल बाजार में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा है। अगस्त में कंपनी ने 63 प्रतिशत की वृद्धि से 19,508 मोटरसाइकिलें बेची थीं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
टिप्पणियां
यह यामहा की सबसे सुंदर बाइक्स में से एक है।
KUSH, KUSH9279@REDIFFMail.com, delhi
 
खोजें