• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 10,  2010  01:56 फरवरी Last Updated :
दुनिया से
अपनी बात से पलट गए मुशर्रफ
भाषा
वाशिंगटन, बुधवार, सितंबर 16, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
पाकिस्तान में आलोचनाओं के घेरे में आए पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ बुधवार को अपने इस वक्तव्य से पलट गए कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के लिए निर्धारित अमेरिकी सैन्य मदद को भारत के खिलाफ रक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल किया गया था।

अमेरिका में व्याख्यान दौरे पर आए मुशर्रफ ने फिलाडेल्फिया में दिए वक्तव्य में कहा कि पाकिस्तान ने किसी भी समझौते का कभी उल्लंघन नहीं किया और न ही अमेरिकी कोष का दुरुपयोग किया। ‘डॉन न्यूज’ की खबर में उनके हवाले से कहा गया, जहां तक सैन्य इकाई को दिए उपकरणों का सवाल है, जहां कहीं इकाई तैनात होती है, ये उपकरण उनके साथ जाते हैं। हम क्या कर रहे थे, इस बारे में तब अमेरिका अवगत था। अपनी कही बात से पलटी खाने से तीन दिन पहले मुशर्रफ ने ही एक टीवी साक्षात्कार में स्वीकार किया था कि उनके कार्यकाल में आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के लिए पाकिस्तान को मुहैया करायी गयी अमेरिकी सैन्य मदद का इस्तेमाल भारत के खिलाफ रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए हुआ। मुशर्रफ ने यह भी कहा था कि अगर अमेरिका उनके इस खुलासे से नाराज होता हो तो उन्हें इसकी परवाह नहीं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
टिप्पणियां
इसमें नेता( कुत्ता) बनने के सारे लक्षण है, पका पाकु (पाकिस्तानी कुता) है। शर्म भी नहीं आयी पलटने से!
हितेन, ?????????@????.???, रायपुर
 
खोजें
 
फोकस
लंदन में उस वक्त बस में यात्रा कर रहे यात्रियों में घबराहट फैल गई जब बस के मुस्लिम चालक ने अचानक बस रोक दी और नमाज अता करने लगा।