• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 10,  2010  01:56 फरवरी Last Updated :
दुनिया से
भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधि नहीं : जरदारी
भाषा
लंदन, बुधवार, सितंबर 16, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का कहना है कि भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए पाकिस्तान अपनी सरजमीं का इस्तेमाल नहीं होने देगा।

‘फाइनेंशियल टाइम्स’ में बुधवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में जरदारी ने कहा, ‘‘मुंबई पर हमला करने वालों को सजा देने के लिए भारत के साथ सहयोग करने पर पाकिस्तान राजी है। पाकिस्तान ने इस बात का भरोसा दिलाया है कि भारत के खिलाफ किसी भी आतंकी गतिविधि के लिए पाकिस्तान की सरजमीं का इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा।’’

जरदारी का यह बयान न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों की मुलाकात से पहले आया है। भारत का आरोप है कि दस महीने बीतने के बावजूद पाकिस्तान मुंबई पर हमला करने वालों को दंडित करने की कार्रवाई नहीं कर रहा है। जरदारी ने कहा, ‘‘भारत को भी हमारी चिंताओं पर ध्यान देना चाहिए जो बेहद वास्तविक हैं। आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता संवाद है। संवाद की गैर मौजूदगी में तनाव बढ़ता है।’’
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
लंदन में उस वक्त बस में यात्रा कर रहे यात्रियों में घबराहट फैल गई जब बस के मुस्लिम चालक ने अचानक बस रोक दी और नमाज अता करने लगा।