• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  14:22 नवंबर Last Updated :
मेरा भारत महान
वृक्षारोपण में भारत को मिला नौवां स्थान
भाषा
न्यूयॉर्क, मंगलवार, सितंबर 22, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) द्वारा नवंबर 2006 में शुरू किए गए एक अरब वृक्ष लगाने के अभियान में योगदान देने के लिए भारत को वृक्षारोपण के मामले में नौवां स्थान प्रदान किया गया है। भारत में नौ करोड़ 60 लाख पेड़ दर्ज किए गए हैं। यूएनईपी कार्यक्रम के अनुसार सामाजिक संस्थाओं और सरकारों से कहा गया था कि वे अपने देशों में लगाए जाने वाले वृक्षों को दर्ज करें। अभी तक इस कार्यक्रम में 167 देशों ने हिस्सा लिया है।

यूएनईपी ने शुरुआत में प्रत्येक वर्ष दुनियाभर में एक अरब वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा था। एक अरब वृक्ष के रूप में जैतून का पेड़ नवंबर 2007 में इथियोपिया में लगाया गया। यूएनईपी अधिकारियों के अनुसार भारत की रैकिंग काफी ऊपर हो सकती थी लेकिन भारत में इसके सभी अभियानों को न तो औपचारिक रूप से दर्ज किया जाता है और न ही सूचना दी जाती है।

यूएनईपी की संचार निदेशक सतीन्दर बिंद्रा ने कहा, ‘‘ भारत इस साल तक एक अरब वृक्ष लगा चुका होता। मजेदार होता कि भारत अपने इन वृक्षों को अभियान में दर्ज करवाता।’’
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें