जिनेवा के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
भाषा
पिट्सबर्ग,
शनिवार,
सितंबर 26,
2009
‘जी-20’ शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जिनेवा के लिए रवाना हो गए।
जिनेवा में कुछ घंटे रुकने के बाद प्रधानमंत्री वहां से स्वदेश रवाना होंगे और रविवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेजबानी वाले ‘जी-20’ शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
प्रधानमंत्री के साथ योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन और वित्त सचिव अशोक चावला भी हैं।