• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 10,  2010  01:56 फरवरी Last Updated :
दुनिया से
ईरान के विदेश मंत्री अचानक अमेरिका पहुंचे
भाषा
वाशिंगटन, बृहस्पतिवार, अक्टूबर 1, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
आश्चर्य में डाल देने वाले घटनाक्रम के तहत ईरान के विदेश मंत्री वाशिंगटन यात्रा पर हैं लेकिन ओबामा प्रशासन का कहना है कि उसकी इस्लामी गणराज्य के मंत्री के साथ वार्ता की कोई योजना नहीं है। ऐसा काफी कम देखने में आया है कि ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिका दौरा किया हो।

सार्वजनिक मामलों के लिए अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री पीजे क्राउली ने बुधवार को कहा, ‘‘हां, यह सही है।’’ उनसे पूछा गया था कि क्या ईरान के विदेश मंत्री एम मुत्तकी अमेरिका स्थित पाकिस्तानी दूतावास में ‘ईरानियन इंटरेस्ट सेक्शन’ का दौरा करने वाशिंगटन आए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच 1980 में ईरानी क्रांति के बाद से कोई औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं।

ओबामा प्रशासन ने उनके दौरे को मंजूरी देने का अनुरोध तुरंत स्वीकार कर लिया लेकिन जोर दिया कि उसकी मंत्री के साथ वार्ता की कोई योजना नहीं है।

क्राउली ने कहा, ‘‘इस तरह की कोई योजना नहीं थी कि वह अमेरिका सरकार में किसी से मिलेंगे और मैं इस तरह की किसी योजना से अवगत नहीं हूं कि वह अमेरिका सरकार के किसी प्रतिनिधि से मिलने जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका की दिलचस्पी इस बात में ज्यादा है कि ईरान से कोई गुरुवार को जिनेवा में आए।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
लंदन में उस वक्त बस में यात्रा कर रहे यात्रियों में घबराहट फैल गई जब बस के मुस्लिम चालक ने अचानक बस रोक दी और नमाज अता करने लगा।