• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 10,  2010  01:56 फरवरी Last Updated :
भारत से
'26/11 की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करेगी महाराष्ट्र सरकार'
भाषा
मुंबई, बुधवार, अक्टूबर 7, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
गृह मंत्री पी चिदम्बरम ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार मुंबई पर आतंकवादी हमले पर राम प्रधान जांच आयोग की रिपोर्ट की सिफारिशों पर काम कर रही है और उसे उचित समय पर सार्वजनिक करेगी।

चिदम्बरम ने कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से रिपोर्ट के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब कहा ‘‘ मुझे विश्वास है कि महाराष्ट्र सरकार रिपोर्ट को सार्वजनिक करेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं सोचता कि वे उसे छिपा रहे हैं। मेरी जानकारी में मुख्यमंत्री ने कहा है कि रिपोर्ट पर कार्रवाई की जा रही है और उचित समय में उसे सार्वजनिक किया जाएगा।’’ रिपोर्ट पिछले साल नवम्बर में मुंबई पर हमले के दौरान स्थित से निपटने के व्यावहारिक पहलुओं पर केन्द्रित है।

गृह मंत्री का पद संभालने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए चिदम्बरम ने कहा, ‘‘हमारा देश मजबूत है हमारी सुरक्षा प्रणाली मजबूत एवं सुरक्षित है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई और पुणे कुछ समय पहले से आज कहीं अधिक सुरक्षित हैं। हमारी सुरक्षा संबंधी तैयारी और बेहतर होगी।’’ चिदम्बरम ने बताया कि पुलिस बल का आधुनिकीकरण किया जा रहा है पुलिसकर्मियों की भर्ती की जा रही है और बल को नवीनतम हथियार उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
लंदन में उस वक्त बस में यात्रा कर रहे यात्रियों में घबराहट फैल गई जब बस के मुस्लिम चालक ने अचानक बस रोक दी और नमाज अता करने लगा।