बजाज ने उतारी 250 सीसी की कावासाकी निंजा
भाषा
मुंबई,
बुधवार,
अक्टूबर 7,
2009
दोपहिया वाहन बनाने वाली बजाज आटो ने बुधवार को कावासाकी निंजा-250आर बाइक पेश की है जिसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.7 लाख रुपये है।
फोर-स्ट्रोक बाइक कावासाकी निंजा 250आर की बिक्री कंपनी के प्रोबाइकिंग शोरूम के जरिए की जाएगी।
कंपनी के अध्यक्ष (नवीन परियोजना) एरिक वास ने कहा, ‘‘हम बजाज की फोर-स्ट्रोक श्रृंखला में इस स्पोर्टिंग बाइक को पेश करके बहुत उत्साहित हैं।’’ कंपनी का दावा है कि निंजा 250आर दुनिया में सर्वाधिक बिकने वाली मोटरसाइकिल है। कंपनी इस आयातित मोटरसाइकिल को प्रौद्योगिकी साझीदार कावासाकी के साथ मिलकर अपने चाकन संयंत्र में असेंबल करेगी। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल की लांचिंग के प्रथम 12 महीने में इसकी 1,000 इकाइयां बेचने का लक्ष्य रखा है।