• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 10,  2010  01:56 फरवरी Last Updated :
दुनिया से
पाकिस्तानी कमांडो ने 42 बंधकों को छुड़ाया
वार्ता
रावलपिंडी, रविवार, अक्टूबर 11, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)

पाकिस्तान के रावलपिंडी में कमांडो ने सैन्य मुख्यालय के पास के एक भवन में बंधक बनाए गए 42 लोगों को तालिबानी आतंकवादियों के कब्जे से छुड़ाकर अपनी कार्रवाई पूरी कर ली है।

कार्रवाई के दौरान पांच आतंकवादी मारे गए जबकि दो सैनिक और तीन बंधकों की भी मृत्यु हो गई।

अफगानिस्तान सीमा पर दक्षिणी वजीरिस्तान में पाकिस्तान सेना द्वारा किए जाने वाले जोरदार कार्रवाई के विरोध में शनिवार को तालिबानी आतंकवादियों ने रावलपिंडी में सैन्य मुख्यालय पर हमला करने के बाद इन लोगों को पास के एक कार्यालय भवन में बंधक बना लिया था।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास ने कार्रवाई पूरी कर लिए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आखिरी आतंकवादी अकील को हिरासत में लिए जाने के साथ ही कार्रवाई पूरी हो गई। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक आतंकवादी के आत्मघाती जैकेट पहने रहने के कारण ज्यादा नुकसान हुआ।

ज्ञातव्य है कि शनिवार को सैन्य वर्दी में आतंकवादियों ने सेना मुख्यालय पर हमला कर दिया था जिसमें छह जवानों की मौत हो गई थी।

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार सेना मुख्यालय के पास चार आतंकवादी मारे गए थे और उनके दो घायल साथियों को पकड़ लिया गया था। लेकिन, चार या पांच आतंकवादी भागने में सफल रहे और पास के इस कार्यालय भवन में इन लोगों को बंधक बना लिया था।

टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
लंदन में उस वक्त बस में यात्रा कर रहे यात्रियों में घबराहट फैल गई जब बस के मुस्लिम चालक ने अचानक बस रोक दी और नमाज अता करने लगा।