• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 10,  2010  01:56 फरवरी Last Updated :
भारत से
पड़ोस में शांति चाहता है भारत : मनमोहन सिंह
वार्ता
मुंबई, रविवार, अक्टूबर 11, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)

पाकिस्तान में सेना मुख्यालय पर आतंकवादी हमले की घटना की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत अपने पड़ोस में शांति चाहता है।

महाराष्ट्र के 13 अक्टूबर के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार के सिलसिले में आए मनमोहन सिंह ने संवाददाताओं से
बातचीत में कहा, 'हम अपने पड़ोस में शांति और दोस्ताना माहौल की अपेक्षा करते हैं लेकिन दुर्भाग्य से दक्षिण एशिया में हालात ऐसे नहीं हैं खासकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान में।'  पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक के इस आरोप कि भारत पाकिस्तान में आतंकवाद को शह दे रहा है, को नकारते हुए डॉ. सिंह ने कहा, 'हम ऐसी किन्हीं गतिविधियों में लिप्त नहीं हैं।' प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान मुंबई में पिछले वर्ष हुए आतंकवादी हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। उन्होंने वहां आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल होने का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ हो रहा है और पाकिस्तान ने यह स्वीकार कर लिया है कि मुंबई पर आतंकवादी हमले की साजिश उसकी जमीन पर रची गई थी। उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान हमले के सूत्रधार हाफिज सईद समेत लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
लंदन में उस वक्त बस में यात्रा कर रहे यात्रियों में घबराहट फैल गई जब बस के मुस्लिम चालक ने अचानक बस रोक दी और नमाज अता करने लगा।