क्लार्क को भावी कप्तान के रूप में देखना चाहते हैं पोंटिंग
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
सिडनी,
रविवार,
अक्टूबर 11,
2009
ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट तथा एकदिवसीय टीमों के कप्तान रिकी पोंटिंग ने ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान के तौर पर माइकल क्लार्क के नाम का समर्थन किया है।
ऑस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक पोंटिंग मानते हैं कि इंग्लैंड के साथ हुई सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के शुरुआती तीन मैचों में टीम की कमान संभालने वाले क्लार्क में नियमित कप्तान बनने के सभी गुण हैं।
पोंटिंग ने हाल ही में ट्वेंटी-20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। संन्यास की घोषणा के साथ उन्होंने कहा था कि वह टेस्ट तथा एकदिवसीय क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।
पोंटिग ने कहा, "मेरी अनुपस्थिति में क्लार्क ने शानदार काम किया था। एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर वह लगातार विकास कर रहे हैं। मेरी इच्छा है कि उन्हें ही ट्वेंटी-20 टीम का नियमित कप्तान नियुक्त किया जाए।"