• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  00:56 नवंबर Last Updated :
बिजनेस
जीएम इंडिया ने लॉन्च की शेवरले क्रूज
भाषा
नई दिल्ली, सोमवार, अक्टूबर 12, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
जनरल मोटर्स ने अपनी लग्जरी सेडान शेवरले क्रूज लॉन्च की, जिसका दिल्ली एक्स-शोरूम में आमंत्रण मूल्य 10.99 लाख रुपये से 12.45 लाख रुपये के बीच है।

जनरल मोटर्स इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कार्ल स्लिम ने कहा, ‘‘कुछ अन्य देशों में क्रूज को काफी लोकप्रियता हासिल हुई है। हमें उम्मीद है कि डी-खंड में पहले से स्थापित कारों के बीच क्रूज का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा।’’

कंपनी ने शेवरले क्रूज को 2,000 सीसी इंजन क्षमता के साथ दो वैरिएंट- एलटी (कीमत 10.99 लाख रुपये) और एलटीजेड ( कीमत 12.45 लाख रुपये) में पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक लीटर में 18.3 किलोमीटर का माइलेज देगी।

स्लिम ने कहा, ‘‘भारत में क्रूज के उत्पादन में जीएम का निवेश शेवरले ब्रांड को सबसे पसंदीदा ब्रांड बनाने की प्रतिबद्धता दर्शाता है।’’ कंपनी शेवरले क्रूज का उत्पादन हलोल संयंत्र में कर रही है।

कंपनी के मार्केटिंग प्रमुख अंकुश अरोड़ा ने बताया कि शेवरले क्रूज में 25 फीसदी कलपुर्जे स्थानीय हैं और आने वाले समय में कंपनी स्थानीय कलपुर्जे का प्रतिशत बढ़ाएगी।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के एक सफेद रंग के दस्ताने की नीलामी 350,000 डॉलर में की गई।