• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 10,  2010  01:56 फरवरी Last Updated :
दुनिया से
सईद मामले में भारत की प्रतिक्रिया से पाक निराश
भाषा
इस्लामाबाद, मंगलवार, अक्टूबर 13, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
पाकिस्तान ने मुंबई हमलों के मुख्य षड्यंत्रकारी हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ आतंकवाद निरोधी कानून के तहत दर्ज मामले रद्द करने के लाहौर हाई कोर्ट के फैसले पर भारत की प्रतिक्रिया पर निराशा जतायी और कहा कि देश की स्वतंत्र न्यायपालिका के फैसले पर सवाल करना ‘‘विवेकपूर्ण कदम नहीं है।’’ पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित ने सरकारी पीटीवी से कहा कि भारत ने स्वीकार किया है कि जमात उद दावा प्रमुख के खिलाफ मामले रद्द करने के हाई कोर्ट के फैसले का मुंबई हमलों से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ये पूरी तरह अलग-अलग मामले हैं।’’ बासित ने कहा कि दूसरे लोकतांत्रिक देशों की ही तरह पाकिस्तान की न्यायपालिका भी पूरी तरह स्वतंत्र है। भारत का पाकिस्तान की स्वतंत्र न्यायपालिका के फैसले पर सवाल उठाना ‘‘कोई विवेकपूर्ण कदम नहीं है।’’ लाहौर हाई कोर्ट ने प्रशासन को सईद के खिलाफ आतंकवाद निरोधी कानून के तहत दर्ज दो प्राथमिकी रद्द करने के आदेश दिए थे। ये प्राथमिकियां लोगों को अमेरिका, इस्राइल और भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ने के लिए भड़काने तथा जमात-उद-दावा के लिए धन मांगने के मामले में दर्ज की गई थीं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
लंदन में उस वक्त बस में यात्रा कर रहे यात्रियों में घबराहट फैल गई जब बस के मुस्लिम चालक ने अचानक बस रोक दी और नमाज अता करने लगा।