• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 10,  2010  01:56 फरवरी Last Updated :
भारत से
बेहतर हुए हैं जम्मू-कश्मीर के हालात : चिदंबरम
भाषा
श्रीनगर, बुधवार, अक्टूबर 14, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
सरकार ने कहा कि सुरक्षा बलों के, सीमा क्षेत्रों में घुसपैठ पर काफी हद तक काबू पा लेने से जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था की स्थिति में बहुत सुधार हुआ है।

गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में हालात में काफी सुधार हुआ है और जो भी राज्य के हालात से वाकिफ है, वह मेरी बात की पुष्टि करेगा।’’ उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘पांच-छह साल पहले बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे, लेकिन अब सुरक्षा की हालत काफी अच्छी है।’’

जम्मू-कश्मीर में हिंसा के लिए पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर से हो रही घुसपैठ को जिम्मेदार ठहराते हुए चिदंबरम ने कहा कि पिछले कुछ माह में सुरक्षा बलों को सीमा पार से घुसपैठ रोकने में काफी सफलता मिली है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में केवल 395 व्यक्ति उग्रवादी हिंसा के शिकार हुए हैं और यह संख्या पिछले आठ-नौ वर्षों में सबसे कम है। गृह मंत्री ने कहा कि वैसे ये आंकड़े ऐसे नहीं हैं, जिन पर सरकार गर्व कर सके। इन आंकड़ों का अर्थ है कि अभी भी औसतन एक से ज्यादा व्यक्ति उग्रवादी हिंसा का शिकार हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि अपनी नीति को जारी रखकर हम राज्य में उग्रवाद का खात्मा कर पाएंगे।’’
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
लंदन में उस वक्त बस में यात्रा कर रहे यात्रियों में घबराहट फैल गई जब बस के मुस्लिम चालक ने अचानक बस रोक दी और नमाज अता करने लगा।