शाहरुख को सम्मानित करेगा दक्षिण कोरिया
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुंबई,
बृहस्पतिवार,
अक्टूबर 15,
2009
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को दक्षिण कोरिया की सरकार सम्मानित करेगी। दक्षिण कोरिया के दूतावास ने बृहस्पतिवार को इस बात की घोषणा की। शाहरुख खान के प्रवक्ता ने मुंबई से फोन पर बताया, "दक्षिण कोरिया की सरकार ने शाहरुख को तायक्वोंडो की मानद बेल्ट से सम्मानित करने का फैसला किया है। साथ ही उन्हें संस्कृति और पर्यटन के मानद दूत की उपाधि से भी सम्मानित किया जाएगा।"