• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 10,  2010  01:56 फरवरी Last Updated :
भारत से
पाक के मौजूदा हालात काफी गंभीर : एंटनी
एनडीटीवी इंडिया
नई दिल्ली, सोमवार, अक्टूबर 19, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
पाकिस्तानी सेना और तालिबान के बीच दक्षिणी वजीरिस्तान में चल रही लड़ाई पर भारत गंभीरता से नजर रखे हुए है।

रक्षामंत्री एके एंटनी ने पाकिस्तान के मौजूदा हालात को काफी गंभीर बताते हुए कहा है कि पाकिस्तान को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और आतंकवाद के खात्मे के लिए ठोस पहल करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद जिस तेजी से पांव पसार है, वह चिंताजनक है। रक्षामंत्री ने यह भी कहा कि भारत, तालिबान या किसी दूसरे आतंकवादी संगठन की किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार है।

एंटनी ने टेरिटोरियल आर्मी डे परेड से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘पाकिस्तान में स्थिति काफी गंभीर है और आतंकवाद फैल रहा है।’’ पिछले एक पखवाड़े में तालिबान उग्रवादियों द्वारा किए गए छह बड़े हमलों के साथ ही पाकिस्तान आतंकी लहर की चपेट में है।

यह पूछे जाने पर कि क्या भारत पर तालिबान के हमला करने का खतरा है,  एंटनी ने कहा, ‘‘अपनी क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने के लिए हम कहीं से भी पेश, किसी भी चुनौती का हमेशा सामना करने को तैयार रहते हैं। हमारे सुरक्षा बल हमेशा सतर्क रहते हैं।’’

तटरक्षक बल और नौसेना के संयुक्त अभियान ‘‘रक्षा’’ के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘हमने पिछले साल के 26/11 हमलों के बाद से काफी कुछ सीखा है। उसके बाद, अब तटीय सुरक्षा के लिए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं और भारतीय नौसेना तथा तटरक्षक बल गंभीर कदम उठा रहे हैं। सरकार भी उन्हें मजबूती प्रदान करने के लिए सभी प्रकार का समर्थन दे रही है।’’

रविवार को ईरान में हुए बम विस्फोट में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों का हाथ होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर एंटनी ने कहा, ‘‘मैं कुछ नहीं कह सकता। लेकिन बात यह है कि आतंकवाद फैल रहा है। यह विश्व को वास्तविक खतरा है। आतंकवाद एक सच्चाई है। शांति पसंद सभी देशों और समुदायों के लिए आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष एक साझा चुनौती है।’’

चीन से पेश खतरों का सामना करने में भारत की तैयारियों पर किए गए सवाल के जवाब में रक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय हितों से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने पूरे भू-भाग की रक्षा करेंगे और उसके साथ ही हम अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को विस्तार देने के प्रयास जारी रखेंगे।’’

(कुछ अंश भाषा से भी)
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
लंदन में उस वक्त बस में यात्रा कर रहे यात्रियों में घबराहट फैल गई जब बस के मुस्लिम चालक ने अचानक बस रोक दी और नमाज अता करने लगा।