राक्षस के वेश में दिखूंगी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
लंदन,
शुक्रवार,
अक्टूबर 23,
2009
ब्रिटेन की प्रख्यात पॉप गायिका लेडी गागा अगले महीने से शुरू होने जा रहे अपने संगीत समारोहों में एक राक्षस की वेश-भूषा में दिखेंगी। एक वेबसाइट के मुताबिक 'पैपराजी' की यह गायिका अपने अजाबोगरीब पहनावे के लिए प्रसिद्ध हैं। आयोजित होने जा रहे संगीत समारोहों के शीर्षक 'मोन्सटर बॉल' से उन्हें इन समारोहों के दौरान राक्षसों जैसी वेश-भूषा अपनाने की प्रेरणा मिली है।