शेयर बाजार में कारोबार का समय बढ़ेगा
वार्ता
मुंबई,
शुक्रवार,
अक्टूबर 23,
2009
पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शेयर बाजारों में कारोबार का समय बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सेबी के कार्यकारी निदेशक जेएन गुप्ता की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार शेयर बाजारों को सुबह नौ बजे से शाम के पांच बजे तक कारोबार करने की इजाजत होगी लेकिन इसके लिए उन्हें जोखिम प्रबंधन और ढांचागत सुविधाएं सुनिश्चित करनी होगीं।