• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 10,  2010  01:56 फरवरी Last Updated :
समाचार
रामू की फिल्म में एनटीआर बनेंगे शत्रुघ्न सिन्हा
भाषा
नई दिल्ली, रविवार, अक्टूबर 25, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)

बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा रामगोपाल वर्मा की आगामी फिल्म ‘‘रक्त चरित्र’’ में दिवंगत तेलुगू नेता एनटी रामाराव की भूमिका निभाने जा रहे हैं।

सिन्हा ने बताया ‘‘मैंने वर्मा की नई फिल्म में काम करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।’’ ‘‘रक्त चरित्र’’ तीन भाषाओं- हिन्दी, तमिल और तेलुगु में बनाई जाएगी। हिंदी संस्करण में सिन्हा एनटीआर की भूमिका निभाएंगे।

सिन्हा का कहना है कि फिल्म काफी हद तक महाभारत से मिलती-जुलती है।

बिहार में पटना साहिब से भाजपा के सांसद सिन्हा ने बताया कि फिल्म के लिए तैयारियां चल रही हैं और शूटिंग भी जल्द ही शुरू हो जाएगी।

तेलुगू फिल्मों के महान अभिनेता एनटीआर की भूमिका निभाने के बारे में सिन्हा क्या सोचते हैं। उन्होंने कहा ‘‘यह एक बड़ी चुनौती है और मैं इसे पूरे कौशल से निभाने की कोशिश करूंगा।’’ फिल्मों से राजनीति में आए एनटीआर ने तेलुगू देशम पार्टी की स्थापना की थी। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में एकतरफा जीत हासिल करने के बाद वह लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे थे।

हिन्दी फिल्मों में 70 और 80 के दशक में शीर्ष पर रहे सिन्हा ने करीब ढाई दशक पहले भाजपा का दामन थाम लिया।
वह कहते हैं कि राजनीतिक व्यस्तता के बावजूद फिल्मों के लिए उनका प्यार यथावत है।

हाल ही में उन्होंने रेखा के साथ ‘‘आज भी जीने की तमन्ना है’’ फिल्म पूरी की है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।

टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
लंदन में उस वक्त बस में यात्रा कर रहे यात्रियों में घबराहट फैल गई जब बस के मुस्लिम चालक ने अचानक बस रोक दी और नमाज अता करने लगा।