कमसिन उम्र में जोली ने मां के आशिक के साथ गुजारी थी रात
भाषा
लंदन,
मंगलवार,
अक्टूबर 27,
2009
हॉलीवुड की हरदिल अजीज हसीना एंजेलिना जोली की एक अनधिकृत जीवनी की बात मानें तो 16 साल की कच्ची उम्र में उन्होंने अपनी मां के आशिक के साथ एक रात गुजारी थी।
नाउ मैगजीन की एक रिपोर्ट के अनुसार लेखक एंड्रियू मार्टन का दावा है कि ‘‘चेंजलिंग’’ बाला ने अपनी मां मार्शलीन बटर्ड के पार्टनर के साथ एक रात गुजारा था। बाद में उसने अपनी मां को इसकी जानकारी भी दे दी थी। इसका नतीजा स्वाभाविक था। फ्रांसीसी अदाकारा ने अपने प्रेमी से नाता तोड़ा और मां-बेटी का रिश्ता बरकरार रखने के लिए मशक्कत की।