• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 10,  2010  01:56 फरवरी Last Updated :
भारत से
'अजीत को सीएम पद की पेशकश नहीं'
भाषा
नई दिल्ली, बृहस्पतिवार, अक्टूबर 29, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
कांग्रेस और राकांपा जहां महाराष्ट्र में विभागों के बंटवारे को लेकर बातचीत में लगी है वहीं सत्तारूण गठबंधन और विपक्ष ने कहा कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन की ओर से अजीत पवार के लिए मुख्यमंत्री पद की कोई पेशकश नहीं की गई।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पद की कथित पेशकश को ‘बेतुका’ और ‘राजनीतिक चाल’ करार दिया है, जबकि भाजपा के प्रदेश प्रमुख नितिन गडकरी ने कहा है कि अजीत पवार को भाजपा शिवसेना गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद की कोई पेशकश नहीं की गई है। एनसीपी नेता अजीत पवार पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता छगन भुजबल से राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की दोड़ में पीछे रह गए हैं। अजीत शरद पवार के भतीजे हैं।

शरद पवार ने दिल्ली में कहा, ‘‘आप जो कुछ पूछ रहे हैं, वह बेतुका है, यह राजनीतिक चाल है, मूल बात यह है कि हम कांग्रेस और राकांपा के बीच हुई सहमति के आधार पर आगे बढ़ेंगे।’’ राकांपा प्रमुख अपनी पार्टी के नेता अजीत पवार की उस टिप्पणी के बारे में पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे जिसमें कहा गया था कि शिवसेना-भाजपा गठबंधन के नेताओं ने उन्हें उस सूरत में मुख्यमंत्री पद की पेशकश की थी बशर्तें कि वह एनसीपी से अलग हो जाएं।

इस बीच, महाराष्ट्र भाजपा ने कहा कि उन्होंने रांकपा के नेता अजीत पवार को किसी तरह की ‘पेशकश’ नहीं की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा, ‘‘हमारी ओर से कोई पेशकश नहीं की गई।’’

गड़करी से कई प्रमुख अखबारों में छपी इस आशय की खबर पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी जिनके अनुसार अजीत पवार ने कहा है कि उन्हें शिव सेना और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री पद की पेशकश की थी, अगर वह राकांपा से अलग हो जाएं। बहरहाल, महाराष्ट्र विधान सभा में राकांपा विधायक दल के नेता छगन भुजबल ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता के लिए कभी भी शिवसेना-भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

भुजबल ने ‘‘कार्तिकी एकादशी’’ के अवसर पर पूजा अर्चना के बाद पंढरपुर में यह बात कही। इस बीच, मुंबई में शिव सेना नेता मनोहर जोशी ने कहा कि अजीत पवार के नाम पर भगवा गठबंधन को आपत्ति नहीं थी क्योंकि राकांपा तथा शिव सेना-भाजपा ने अजीत के नेतृत्व में कई साल तक पुणे नगर निगम में काम किया। उन्होंने कहा कि नए गठबंधन के लिए बातचीत शुरू करने से पहले राकांपा को कांग्रेस से नाता तोड़ना होगा।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
लंदन में उस वक्त बस में यात्रा कर रहे यात्रियों में घबराहट फैल गई जब बस के मुस्लिम चालक ने अचानक बस रोक दी और नमाज अता करने लगा।