• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 10,  2010  01:56 फरवरी Last Updated :
बिजनेस
सेंसेक्स 16 हजार से नीचे आया
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुंबई, शुक्रवार, अक्टूबर 30, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
देश के शेयर बाजारों में लगातार पांचवें दिन गिरावट का दौर जारी रहा। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 156.44 अंकों यानी 0.97 फीसदी और निफ्टी में 38.85 अंकों यानी 0.82 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में बढ़त के साथ 16,135.87 अंक पर खुला। सेंसेक्स कारोबार के दौरान अधिकतम 16,360.88 पर जाने के बाद न्यूनतम 15,805.20 तक पहुंचा और आखिर में यह 15,896.28 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' कारोबार की शुरुआत में बढ़त के साथ 4751.10 पर खुला। कारोबार के दौरान निफ्टी अधिकतम 4,853.65 और न्यूनतम 4687.50 अंक पर पहुंचा और आखिर में यह 4,711.70 अंक पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख रहा। मिडकैप सूचकांक में 32.49 अंक और स्मॉलकैप में 55.12 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

दूरसंचार, ऊर्जा और फार्मा सेक्टर की कंपनियों में भारी बिकवाली का रुख देखा गया। सत्र के दौरान कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और सिर्फ 1,056 कंपनियों के शेयर लाभ में रहे जबकि 1,630 कंपनियों के शेयर घाटे में रहे और 84 कंपनियों के शेयर मूल्यों में बदलाव नहीं हुआ। सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली कंपनियों में रिलायंस कम्युनिकेशन (7.37 फीसदी), भारती एयरटेल (6.38 फीसदी), रिलायंस इंफ्रा (5.03 फीसदी) और टाटा मोटर(4.38 फीसदी) प्रमुख हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
लंदन में उस वक्त बस में यात्रा कर रहे यात्रियों में घबराहट फैल गई जब बस के मुस्लिम चालक ने अचानक बस रोक दी और नमाज अता करने लगा।