• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  01:05 नवंबर Last Updated :
समीक्षा
'लंदन ड्रीम्स' में छाए सलमान
एनडीटीवी इंडिया संवाददाता
नई दिल्ली, शनिवार, अक्टूबर 31, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (3)
'लंदन ड्रीम्स' पंजाब के दो दोस्तों की कहानी है। अर्जुन यानी अजय देवगन जिनका सपना है संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा स्टार बनना। इसके लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। सपना पूरा करने विदेश गए अर्जुन के पास जुनून तो है मगर भगवान ने संगीत का हुनर दिया मन्नू यानी सलमान ख़ान को। मन्नू जिसकी दिलचस्पी संगीत से ज्यादा लड़कियों में है। मगर जब अर्जुन अपना सपना मन्नू के हाथों पूरा होते देखता है तो दोस्ती में पड़ जाती है दरार।

'लंदन ड्रीम्स' की कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है। सलमान की अच्छी कॉमेडी की बदौलत फिल्म इंटरवेल से करीब 20 मिनिट पहले ज़ोर पकड़ती है और इंटवेल के कुछ देर बाद तक ऊंचाई पर रहती है। मगर फिर ये स्लो और फ्लैट हो जाती है। क्लामैक्स पर फिल्म ज़ोर पकड़ती है मगर तब तक नुकसान हो चुका होता है।

शुरुआत अजय देवगन से होती है मगर पूरी फिल्म में सलमान छाए हैं। कंजर्वेटिव फैमिली में पॉपस्टार बनने का सपना देखने वाली आसिन अधूरे मन से क्लासिकल डांस सीखती है। कुछ ऐसे ही वह अजय देवगन और सलमान ख़ान के बीच फंसी। ज्यादा कुछ कर दिखाने का मौका आसिन को नहीं मिला।

'आंखें',  'वक्त' और 'नमस्ते लंदन' के डायरेक्टर विपुल शाह की 'लंदन ड्रीम्स' बड़े सेटअप की फिल्म है। शानदार सेट्स विदेशी लोकेशन है मगर कहानी कहने के मामले में यह एवरेज फिल्म बनकर रह गई और तो और म्यूजिक पर बनी फिल्म में म्यूज़िक एवरेज किस्म का है पर आप सलमान ख़ान के फैन हैं तो यह ज़रूर आपके लिए है। 'लंदन ड्रीम्स' को इसलिए दिए जा रहे हैं 2 स्टार।

कलाकार : अजय देवगन , सलमान , असिन , ओमपुरी। निर्देशन : विपुल शाह
टिप्पणियां:
पढ़ें (3)
टिप्पणियां
मेरा नामे संजीव है मै लखनऊ से हु मुझे सलमान की लन्दन ड्रीम्स। मूवी बहुत अछी लगी।
संजीव कुमार त्रिपाठी , sanjiv.sk.kumar@gmail.in.com, लखनऊ
मेरा नाम संजीव है। मुझे लंदन ड्रीम्स मूवी बहुत अच्छी लगी।
संजीव कुमार TRIPATHI, sanjiv.sk.kumar@gmai.in.coml, LUCKNOW
मेरा नाम सैफ है। मैं मनिपाल से हूं। सलमान की फिल्म लंदन ड्रीम्स एक अच्छी मूवी है।
saif, asajazaryan@yahoo.in, manipal
 
खोजें
 
फोकस
ओबामा के काम का समर्थन करने वालों की संख्या दर में पहली बार 50 प्रतिशत से नीचे तक गिरावट आ गई है।