• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  13:16 नवंबर Last Updated :
फोकस
सावधान! चुम्बन लेना खतरनाक साबित हो सकता है...
भाषा
लंदन, रविवार, नवंबर 1, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
अभी तक आपने सुना होगा कि चुम्बन लेना और देना ‘प्यार’ और ‘स्नेह’ प्रदर्शित करने की निशानी है लेकिन अब जरा संभल जाएं क्योंकि यह खतरे की भी निशानी है।

जी हां... वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि खुमारी की दुनिया से बाहर आकर हकीकत की दुनिया में कदम रखें तो एक-दूसरे को चुम्बन लेना खतरे से खाली नहीं है क्योंकि यह जीवाणुओं को एक शख्स से दूसरे शख्स तक पहुंचाता है।

वैज्ञानिक तो यहां तक कहते हैं कि चुम्बन का विकास ही इस वजह से हुआ ताकि एक खतरनाक जीवाणु ‘साइटोमेगालोवायरस’ को मर्द के पास से औरत तक भेजा जा सके।

वैज्ञानिकों का दावा है कि लार में पैदा होने वाले जीवाणु आमतौर पर कोई परेशानी खड़ी नहीं करते लेकिन गर्भावस्था के दौरान यह मां बनने की चाहत रखने वाली महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे पेट में पल रहे बच्चे में कोई गड़बड़ी आने के अलावा उसकी जान भी जा सकती है।

हालांकि, यह अनोखा शोध करने वाली मुख्य शोधकर्ता कोलिन हेंड्राई कहती हैं कि किसी खास शख्स को तकरीबन छह महीने तक चुम्बन लेने से महिलाएं में प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है, जिससे पैदा होने वाले बच्चे में कोई गड़बड़ी आने की आशंका काफी कम हो जाती है।

हालांकि वह यह भी कहती हैं कि जैसे-जैसे रिश्ते में गरमाहट आती है चुम्बन और ज्यादा प्यार का अहसास कराता है। ऐसे में बड़ी तादाद में जीवाणु महिलाओं में प्रवेश करते हैं और उनकी प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करते हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
टिप्पणियां
यदि चुम्बन लेने से जीवाणु का आदान-प्रदान होता है फिर भी लोग चुम्बन लेना बंद नहीं करेंगे।
sanjay, sanjaysahpau10@gmail.com, सह्पु hatharas
 
खोजें
 
फोकस
गृहमंत्री चिदंबरम का कहना है कि रिपोर्ट की एक ही कॉपी है और वह सुरक्षित है। तो क्या इस रिपोर्ट को जस्टिस लिब्रहान आयोग ने ही लीक की या खुद चिदंबरम ने? सवाल यह भी है कि वाजपेयी का नाम रिपोर्ट में कैसे आया, जबकि आयोग ने उन्हें सम्मन भी नहीं भेजा था...