• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  13:39 नवंबर Last Updated :
भारत से
महाराष्ट्र : कांग्रेस, राकांपा में खींचतान जारी
भाषा
मुंबई/नई दिल्ली, रविवार, नवंबर 1, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन की सत्ता में वापसी के 10 दिन बाद मुंबई में दोनों दलों के बीच मंत्री पद बंटवारे को लेकर दूसरे दौर की प्रस्तावित बैठक नहीं हो पाने की वजह से सरकार के गठन पर दोनों दलों में अब भी खींचतान जारी है।

कांग्रेस और राकांपा के नेताओं ने मंत्री पद बंटवारे पर गतिरोध का रास्ता निकालने के लिए मुंबई में अपने-अपने दलों की बैठक की लेकिन सरकार गठन के संबंध में मौजूदा गतिरोध के जल्द टूटने की दिशा में कोई संकेत नहीं दिखाई दिया।

दरअसल, एक ओर जहां राकांपा कुल मंत्री पद 42 में से आधे हिस्से की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधानसभा में गठबंधनों दलों की शक्ति के अनुपात में मंत्री पद का बंटवारा और गृह मंत्रालय जैसा मुख्य मंत्रालय चाहती है, जो अब तक राकांपा के पास था।

मनोनीत मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के निवास स्थान ‘वारशा’ पर कांग्रेस और राकांपा के नेताओं का बैठक करने का कार्यक्रम था। लेकिन राकांपा विधायक दल के नेता छगन भुजबल ने कहा कि राकांपा बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए ‘वारशा’ नहीं जाएगी। गौरतलब है कि दोनों दलों के बीच नई दिल्ली में वार्ता की शुरुआत हुई थी लेकिन बाद में इसे मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
गृहमंत्री चिदंबरम का कहना है कि रिपोर्ट की एक ही कॉपी है और वह सुरक्षित है। तो क्या इस रिपोर्ट को जस्टिस लिब्रहान आयोग ने ही लीक की या खुद चिदंबरम ने? सवाल यह भी है कि वाजपेयी का नाम रिपोर्ट में कैसे आया, जबकि आयोग ने उन्हें सम्मन भी नहीं भेजा था...