• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  01:05 नवंबर Last Updated :
खेल
जीतो मोहाली, बनो नंबर वन...!
वार्ता
नई दिल्ली, सोमवार, नवंबर 2, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली भारतीय टीम यदि मोहाली मे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सोमवार को होने वाले सीरीज के चौथे वनडे मुकाबले में अपनी जीत का झंडा फहराने में सफल होती है तो टीम आईसीसी के वनडे मैचों की रेटिंग में फिर से शीर्ष स्थान पर काबिज हो जाएगी।

आईसीसी की ताजा जारी रेटिंग में भारत की टीम के 126 अंक हैं और टीम दूसरे पायदान पर है जबकि शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई टीम के भारत से सिर्फ एक अंक अधिक 127 अंक हैं और यदि भारतीय टीम सोमवार को मोहाली की जंग जीत लेती है तो भारत तीसरी बार वनडे की शीर्ष टीम बन जाएगी।

दोनों देशों के बीच चल रही सात वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के इतने ही अंक थे जबकि भारत के 123 अंक थे। धोनी की टीम को नागपुर में दूसरे वनडे और दिल्ली में कंगारुओं के खिलाफ मिली जीत से तीन अंकों का फायदा हुआ है और टीम के 126 अंक हो गए हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
टिप्पणियां
नंबर 1 पर आने के लिए ये जरूरी है कि आज इंडिया अपने पूरे पोटेंशियल से खेले और इंडियन टॉप आर्डर का क्लिक करना बहुत जरूरी है।
Pradyumn pathak, pradyumnsiet@yahoo.com, Bangalore
 
खोजें
 
फोकस
ओबामा के काम का समर्थन करने वालों की संख्या दर में पहली बार 50 प्रतिशत से नीचे तक गिरावट आ गई है।