• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  13:39 नवंबर Last Updated :
दुनिया से
रावलपिंडी में जबरदस्त धमाका, 34 की मौत
एनडीटीवी इंडिया
रावलपिंडी, सोमवार, नवंबर 2, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक जबरदस्त धमाका हुआ है। यह विस्फोट रावलपिंडी के भीड़भाड़ वाले सदर इलाके में होटल शालीमार के बाहर हुआ। इस विस्फोट में 34  लोगों के मारे जाने और कई अन्य के घायल होने की खबर है।

यह होटल माल रोड पर है। बताया जा रहा है कि होटल की पार्किंग में एक मोटरसाइकिल पर बम प्लांट किया गया था। सेना मुख्यालय इस होटल से 500 मी दूर ही स्थित है।

इस इलाके में कई होटल और महत्वपूर्ण ऑफिस भी हैं। सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान जारी है। रावलपिंडी के अस्पतालों में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।

सेना मुख्यालय पर आतंकवादी हमले के एक महीने बाद ही यह दु:साहसिक हमला हुआ है। एक महीने पहले हुए हमले में 14 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सेना के कमांडो ने अधिकतर हमलावरों को मार गिराया था। हमलावरों ने सैन्य खुफिया एजेंसी के कार्यालय में करीब 50 लोगों को बंधक भी बना लिया था।

तालिबान के आतंकवादियों ने हाल के हफ्तों में कई बार हमला किया है, जिसमें करीब ढाई सौ लोग मारे गए हैं। माना जाता है कि पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में सेना की कार्रवाई का बदला लेने के लिए ये हमले किए जा रहे हैं।

पिछले हफ्ते पेशावर में एक व्यावसायिक केंद्र के पास डेढ़ सौ किलो विस्फोटकों से लदे कार में विस्फोट होने से करीब 115 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे थे। यह हमला अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के पाकिस्तान दौरे के समय हुआ था।

(इनपुट एजेंसियों से भी)
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
गृहमंत्री चिदंबरम का कहना है कि रिपोर्ट की एक ही कॉपी है और वह सुरक्षित है। तो क्या इस रिपोर्ट को जस्टिस लिब्रहान आयोग ने ही लीक की या खुद चिदंबरम ने? सवाल यह भी है कि वाजपेयी का नाम रिपोर्ट में कैसे आया, जबकि आयोग ने उन्हें सम्मन भी नहीं भेजा था...