• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  11:05 नवंबर Last Updated :
  • लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट को लेकर लोकसभा में हंगामा
  • आडवाणी ने पूछा, किसने लीक की रिपोर्ट
  • आडवाणी के बयान पर लोकसभा में हंगामा
फोकस
बहादुर रुखसाना बनी विशेष पुलिस अधिकारी
भाषा
जम्मू, सोमवार, नवंबर 2, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
लश्कर के एक आतंकी को मार गिराने के बाद सुखिर्यों में आई रुखसाना कौसर को उसके भाई और उसके संबंधी के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के पद पर नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रुखसाना द्वारा 27 सितंबर को लश्कर के एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराने और एक को घायल करने के एक महीने बाद उसे एसपीओ पद पर नियुक्त किया गया। राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शफकत वट्टाली ने बताया कि रुखसाना, उसके भाई ऐजाज और उसके संबंधी बकालत हुसैन को हाल में ही एसपीओ पद पर तैनात किया गया है और वे अच्छी तरह काम कर रहे हैं।

वट्टाली ने मीडिया में आई उन खबरों से इनकार किया जिसमें कहा गया है कि रुखसाना सुरक्षा कारणों से दिल्ली में रहेगी। वट्टाली ने कहा कि मीडिया की खबरों में सच्चाई नहीं है कि शुक्रवार को उसके घर पर हुए आतंकी हमले को देखते हुए रुखसाना या उसके परिजन दिल्ली में रहेंगे।

वट्टाली ने बताया कि रुखसाना एमएस बिट्टा की अगुवाई वाले अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी फ्रंट के एक पुरस्कार समारोह में शिरकत करने के लिए दिल्ली गई थी। वट्टाली ने बताया कि पुरस्कार समारोह पहले पुणे में होना था, जो अब दिल्ली में हो रहा है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के एक सफेद रंग के दस्ताने की नीलामी 350,000 डॉलर में की गई।