• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  01:05 नवंबर Last Updated :
फोकस
चीयर गर्ल्स के जलवों को ड्रिंक्स गर्ल्स की चुनौती
वार्ता
नई दिल्ली, सोमवार, नवंबर 2, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
इंडियन प्रीमियर लीग और चैंपियंस लीग में चीयर गर्ल्स का जलवा सिर चढ़कर बोला था, लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही मौजूदा वनडे सीरीज में ड्रिंक्स गर्ल्स का जादू खिलाड़ियों को लुभा रहा है।

आईपीएल के भारत और दक्षिण अफ्रीका में हुए दोनों संस्करणों और चैंपियंस लीग के भारत में हुए पहले संस्करण में चीयर गर्ल्स की एक-एक अदा पर दर्शक फिदा होते रहे। हालांकि आईपीएल के पहले संस्करण में चीयर गर्ल्स के चुस्त और छोटे लिबास को लेकर खासा विवाद छिड़ा था और यह मामला राजनीतिक स्तर तक सुर्खियों में आ गया था।

इस टूर्नामेंट के बाद के मैचों में चीयर गर्ल्स की वेशभूषा में सुधार लाया गया था और उनके तंग लिबास को बढ़ाकर बेहतर बनाया गया, ताकि किसी भी तरह के विवाद से बचा जा सके। दक्षिण अफ्रीका में इस तरह की ऐसी कोई समस्या नहीं थी और चीयर गर्ल्स ने वहां अपना जादू बखूबी दिखाया। अक्टूबर में हुई चैंपियंस लीग में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था।

अमेरिका की चीयर गर्ल्स टीम ने दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु में हुए मैचों में दर्शकों को सम्मोहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

भारत-ऑस्ट्रेलिया एकदिवसीय श्रृंखला में हालांकि चीयर गर्ल्स जैसा तो कुछ नहीं है, लेकिन ड्रिंक्स इंटरवल के दौरान मैदान में जाने वाली ड्रिंक्स ट्रॉली पर खड़ी ड्रिंक्स गर्ल्स चीयर गर्ल्स की तरह ही चर्चा का केंद्र बन चुकी हैं।

ड्रिंक्स गर्ल्स की पोशाक भी चीयर गर्ल्स की शुरुआती पोशाक की तरह ही तंग और चुस्त है। स्वाभाविक है कि जब ड्रिंक्स गर्ल्स ड्रिंक्स ट्रॉली के साथ मैदान में पहुंचती हैं तो दर्शकों की निगाह तो उन पर रहती ही है, खिलाड़ी भी इन पर निगाह डालने से नहीं चूकते।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
ओबामा के काम का समर्थन करने वालों की संख्या दर में पहली बार 50 प्रतिशत से नीचे तक गिरावट आ गई है।