• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  11:05 नवंबर Last Updated :
भारत से
राज की धमकी, मराठी में ही लेना शपथ, वरना...
भाषा
मुंबई, सोमवार, नवंबर 2, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (6)
‘मराठी मानुष’ के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने नए विधानसभा के सभी विधायकों से ‘‘सिर्फ मराठी में’’ शपथ लेने या पार्टी के आक्रोश का सामना करने की चेतावनी दी है।

राज ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर कोई अन्य भाषा में शपथ लेता है, तो सदन देखेगा कि मेरे विधायक क्या करते हैं।’’ 288 सदस्यीय विधानसभा में मनसे के 13 विधायक हैं। राज ने कहा, ‘‘कर्नाटक में मराठी बोलने वाले विधायकों को सदन से निकाल दिया गया, क्योंकि वह कन्नड़ में नहीं बोल सकते थे। क्या हमारे विधायक मराठी के प्रति ऐसा ही रुख अपनाएंगे।’’

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी की मांग के बाद राज का यह बयान आया है। आजमी ने सदन का एजेंडा हिन्दी में चलाने की मांग की थी।

उत्तर भारतीय विरोधी अभियान के लिए चर्चित और आजमी की मांग से नाराज राज ठाकरे ने कहा, ‘‘अगर आजमी सदन का एजेंडा हिन्दी में चलाना चाहते हैं तो उन्हें उत्तर प्रदेश जाना चाहिए।’’

बाद में आजमी ने कहा था, ‘‘मैं मराठी के खिलाफ नहीं हूं। मैं भाषा का सम्मान करता हूं और उसे समझता हूं, लेकिन बोल नहीं सकता, क्योंकि मेरी मातृभाषा हिन्दी है। लेकिन मैं मराठी सीखने की कोशिश करूंगा।’’
टिप्पणियां:
पढ़ें (6)
टिप्पणियां
ये राज एक देशद्रोही है, इसकी सजा इसे जितने जल्दी मिले उतना देश के लिए अच्छा होगा। अगर इसे खुद की संपत्ति से कुछ मराठी लोगों को दान करने के लिए बोलो तो ... पढ़ें
प्रकाश mahajan, prakah@gmail.com, MUMBAI
ऐसे नेता न खुद चैन से रहेंगे और न ही किसी और को रहने देंगे। ये सिर्फ अपना स्वार्थ साधते हैं। मुद्दे तो बहुत सारे हैं, इनका ध्यान उस तरफ क्यों नहीं जाता। ... पढ़ें
रवि , ravi2@yahoo.com, mumbai
अपने देश के बारे में सोचना अच्छा है, लेकिन उसे विभाजित करना ठीक नहीं। यह सब हम देशवासियों के लिए दुःख की बात है कि कुछ लोग उसे विभाजित करने का प्रयास ... पढ़ें
rahul, rahul32@gmail.com, mumbai
 
खोजें
 
फोकस
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के एक सफेद रंग के दस्ताने की नीलामी 350,000 डॉलर में की गई।