प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों से बढ़ता है अवसाद का जोखिम
भाषा
लंदन,
सोमवार,
नवंबर 2,
2009
जो लोग प्रसंस्कृत और उच्च वसा वाले भोजन लेते हैं वे सावधान हो जाएं क्योंकि स्वास्थ्य के लिए यह जोखिम भरा हो सकता है।
भारतीय मूल के एक अनुसंधानकर्ता के मुताबिक जिन लोगों को मीठी चीजें, परिष्कृत अनाज और तले हुए खाद्य खाने की आदत होती है उन्हें मानसिक अवसाद का खतरा रहता है।
‘ब्रिटिश जर्नल ऑफ साइकाइट्रि’ में प्रकाशित खबर के अनुसार सब्जियां, फल और मछलियां अवसाद का जोखिम करते हैं लेकिन प्रसंस्कृत चीजें जैसे मिठाई, परिष्कृत अनाज और उच्च वसा वाले दुग्ध उत्पाद जोखिम बढ़ाते हैं।
यूनिवर्सिटी कालेज ऑफ लंदन के शोधकर्ताओं ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुछ खाद्य पदार्थ अवसाद से किस प्रकार रक्षा कर सकते हैं या जोखिम बढ़ा सकते हैं लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि दिल की बीमारियों जैसे मामले को बढ़ाने से इनका संबंध हो सकता है।
शोध करने वाली डॉ. अर्चना सिंह मनोक्स ने कहा, ‘‘जो लोग संपूर्ण आहार लेते हैं उनमें भविष्य में मानसिक अवसाद का जोखिम 26 फीसदी कम हो जाता है। इसके विपरीत जो लोग प्रसंस्कृत आहार लेते हैं उनमें अवसाद का जोखिम 58 फीसदी बढ़ जाता है।’’