भारत ने विश्व पावरलिफ्टिंग में दो पदक जीते
भाषा
गुड़गांव,
सोमवार,
नवंबर 2,
2009
भारतीय पावरलिफ्टरों ने विश्व ओपन पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में दूसरे दिन एक रजत और एक कांस्य, दो पदक जीते।
भारत के पी सुरेश ने 56 किलो वजन वर्ग में रजत और राणा श्याम सिंह ने 60 किलो वजन वर्ग में कांस्य पदक जीता।
सुरेश ने 627.5 किलो वजन उठा कर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि रूस के सर्गी फेदोसिनको ने स्वर्ण पदक जीता।
भारत के ही श्याम सिंह और विमल ने 60 किलो वजन वर्ग में कुल 640 किलो बराबर वजन उठाया लेकिन शरीर के कम वजन के आधार श्याम सिंह को तीसरा स्थान मिला। चीन ताइपे के हसिह तसुंग तिंग ने 60 किलो वजन का स्वर्ण जीता।