खुद को 25 बरस का ही मानता हूं : शाहरुख
भाषा
मुंबई,
सोमवार,
नवंबर 2,
2009
बॉलीवुड के किंग खान भले ही 44 साल के हो गए हों लेकिन जनाब खुद को अभी भी 25 साल का ही मानते हैं।
तकरीबन दो दशक तक बॉलीवुड पर राज करने वाले शाहरुख का कहना है, ‘‘मैं जिस उम्र का हूं उसे कबूल करता हूं लेकिन कभी-कभार बदन पर आई कुछ चोट को छोड़ दें तो मैं खुद को सचमुच अभी भी 25-26 साल का ही मानता हूं।’’ बांद्रा में मौजूद अपने घर ‘मन्नत’ पर पत्रकारों से बातचीत में किंग खान ने मजाकिया लहजे में कहा ‘‘मुमकिन है कि मैं उम्रदराज दिखता हूं, मुमकिन है कि लोग मेरे बारे में यह सोचते हों कि मैं बूढ़ा हूं लेकिन मजेदार बात यह है कि जब मैं बेहतर दिखता हूं तो वे कहते हैं कि मैंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है और जब मैं बदसूरत दिखता हूं तो वे कहते हैं कि मेरा वक्त गुजर गया।’’ शाहरुख ने कहा कि उनके परिवार ने उनके जन्मदिन के मद्देनजर कुछ खास करने की योजना बनाई है कि नहीं, यह उन्हें नहीं मालूम। उन्होंने कहा कि इस मौके पर अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ वह डिनर करेंगे।