• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  13:16 नवंबर Last Updated :
समाचार
दिल्ली में पहला प्रवासी फिल्म समारोह तीन जनवरी से
एनडीटीवीखबर.कॉम
नई दिल्ली, मंगलवार, नवंबर 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
राजधानी दिल्ली में पहला प्रवासी फिल्म समारोह शुरू होने जा रहा है। यह देश में पहला मौका होगा जिसमें प्रवासी भारतीयों की फिल्मों को दिखाया जाएगा। तीन से छह जनवरी तक इंडिया हैबिटेट सेंटर में चलने वाले इस समारोह में फिल्म जगत की बहुचर्चित हस्तियों से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा। समारोह में सलाम बांबे, मानसून वेडिंग, नेमसेक, मिसीसिपी मसाला आदि बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन करने वाली अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्म निर्देशिका मीरा नायर शिरकत करेंगी। शतरंज के खिलाड़ी, ए पैसेज टू इंडिया, गाँधी, राम तेरी गंगा मैली जैसी तमाम फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाले वाले सईद जाफरी के अलावा अमेरिकन देशी और कास्मोपोलिटन जैसी फिल्मों में अभिनय का छाप छोड़ने वाली वाली पूर्वा बेदी भी समारोह का हिस्सा होंगी।

प्रवासी फिल्म महोत्सव में जाने-माने फिल्म निर्देशक और गंगाजल, अपहरण, मृत्युदंड जैसी लीक से हटकर फिल्में बनाने वाले प्रकाश झा बतौर गेस्ट ऑफ आनर उपस्थित होंगे और समारोह का उद्घाटन करेंगे। समारोह को प्रवासी भारतीयों और उनकी मातृभूमि के बीच दूरी कम करने का एक प्रयास बताया जा रहा है। साथ ही प्रवासी भारतीयों की समस्याओं, भावनाओं, जरूरतों और संघर्षों को समझने के प्लेटफॉर्म के रूप में भी फिल्म समारोह को देखा जा रहा है। 125 देशों में पढ़ी जाने वाली प्रवासी टुडे पत्रिका को प्रकाशित करने वाले प्रवासी टुडे ग्रुप और इंडिया हेबिटेट सेंटर समारोह आयोजित कर रहे हैं। मॉरीशस इस प्रवासी फिल्म समारोह का सहयोगी देश है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
टिप्पणियां
यह बहुत अच्छा प्रयास है, एक तरफ जब दिल्ली से फिल्म फेस्टिवल खत्म होते जा रहे हैं, ये प्रयास काफी सराहनीय है। जब से इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली से ... पढ़ें
प्रकाश, prakash@hotmail.com, दिल्ली
 
खोजें
 
फोकस
गृहमंत्री चिदंबरम का कहना है कि रिपोर्ट की एक ही कॉपी है और वह सुरक्षित है। तो क्या इस रिपोर्ट को जस्टिस लिब्रहान आयोग ने ही लीक की या खुद चिदंबरम ने? सवाल यह भी है कि वाजपेयी का नाम रिपोर्ट में कैसे आया, जबकि आयोग ने उन्हें सम्मन भी नहीं भेजा था...