• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  13:39 नवंबर Last Updated :
बिजनेस
भारत ने आईएमएफ से 200 टन सोना खरीदा
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
वाशिंगटन, मंगलवार, नवंबर 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने सोमवार को कहा कि उसने भारत को 6.7 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेचकर सितम्बर में स्वीकृत सोने की बिक्री का आधा लक्ष्य हासिल कर लिया।

समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार आईएमएफ ने कहा कि उसने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को 19 से 30 अक्टूबर के बीच 200 टन सोने की बिक्री की। आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने अपने स्वर्ण भंडार के करीब आठवें हिस्से या 403.3 टन सोने को बेचने को सहमति दी थी।

आईएमएफ के प्रमुख डोमिनिक स्ट्रास-कान ने कहा कि यह बिक्री आईएमएफ के वित्त को सुरक्षित करने और गरीब देशों को कर्ज कार्यक्रम बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

आईएमएफ ने कहा कि सोने की बिक्री दैनिक बाजार मूल्य पर की गई। आईएमएफ बचे सोने की बिक्री के लिए अन्य देशों के केंद्रीय बैंकों की ओर देख रहा है, लेकिन नकदी के लिए सोने को खुले बाजार में भी बेचने पर विचार होगा।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
गृहमंत्री चिदंबरम का कहना है कि रिपोर्ट की एक ही कॉपी है और वह सुरक्षित है। तो क्या इस रिपोर्ट को जस्टिस लिब्रहान आयोग ने ही लीक की या खुद चिदंबरम ने? सवाल यह भी है कि वाजपेयी का नाम रिपोर्ट में कैसे आया, जबकि आयोग ने उन्हें सम्मन भी नहीं भेजा था...