• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  11:40 नवंबर Last Updated :
  • लोकसभा में गृहमंत्री चिदंबरम का बयान
  • इसी सत्र में पेश करेंगे लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट
  • लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट को लेकर लोकसभा में हंगामा
  • आडवाणी ने पूछा, किसने लीक की रिपोर्ट
  • आडवाणी के बयान पर लोकसभा में हंगामा
खेल
बॉलिंग, फील्डिंग ने दिलाई जीत : पोंटिंग
भाषा
मोहाली, मंगलवार, नवंबर 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
भारत को चौथे वनडे में 24 रन से हराकर सीरीज में वापसी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने जीत का श्रेय शानदार गेंदबाजी और चुस्त क्षेत्ररक्षण को देते हुए कहा कि 250 के स्कोर को बचा लेना वाकई काबिले तारीफ है।

250 रन का लक्ष्य देकर भारत को 46.4 ओवर में 226 रन पर समेटने के बाद पोंटिंग ने कहा, ‘‘हमारे तेज गेंदबाज और फील्डर अपेक्षाओं पर खरे उतरे। बल्लेबाज 300 रन तक बना सकते थे, लेकिन चूक गए। गेंदबाजों ने इसकी भरपाई कर दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘श्रृंखला अब 2-2 से बराबर है और बाकी तीनों मैच काफी महत्वपूर्ण हैं। हम जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगे।’’

वहीं भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘यह बल्लेबाजी के लिए बेहद शानदार विकेट था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने 250 के स्कोर पर भी टीम को जीत दिला दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों के प्रदर्शन से भी खुश हूं। मेरे ख्याल से पिछले डेढ़ साल में यह फील्डिंग में हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।’’
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
विश्व हिंदू परिषद ने शिवसेना के उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि बाल ठाकरे की पार्टी अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिराए जाने के लिए जिम्मेदार है।