• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  13:18 नवंबर Last Updated :
दुनिया से
प्रचंड ने दिए आंदोलन वापस लेने के संकेत
वार्ता
काठमांडू, मंगलवार, नवंबर 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड ने मंगलवार सुबह नेपाली कांग्रेस के नेता गिरिजा प्रसाद कोईराला से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी संसद में बजट पारित होने में बाधा नहीं डालेगी।

कोईराला के महाराजगंज स्थित निजी निवास पर 30 मिनट तक चली बैठक में प्रचंड ने बताया कि उनकी पार्टी 5 या 6 नवंबर को संसद में बजट को पारित कराने में सहयोग करेगी।

कोईराला ने प्रचंड से आग्रह किया कि वे आंदोलन का रास्ता छोड़कर बातचीत के माध्यम से राजनीतिक गतिरोध के समाधान का रास्ता निकालें। इससे संविधान निर्माण का कार्य एवं शांति की प्रक्रिया बाधित हो रही है।

सूत्रों ने बताया कि प्रचंड ने कोईराला की सलाह पर सहमति जताई और आश्वासन दिया कि वह पार्टी के सहयोगियों से चर्चा करेंगे, लेकिन प्रचंड इस बात को लेकर अडिग थे कि राष्ट्रपति रामबरन यादव ने तत्कालीन सेनाध्यक्ष रकमांगद कटवाल की बहाली कर असंवैधानिक कार्य किया था।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
गृहमंत्री चिदंबरम का कहना है कि रिपोर्ट की एक ही कॉपी है और वह सुरक्षित है। तो क्या इस रिपोर्ट को जस्टिस लिब्रहान आयोग ने ही लीक की या खुद चिदंबरम ने? सवाल यह भी है कि वाजपेयी का नाम रिपोर्ट में कैसे आया, जबकि आयोग ने उन्हें सम्मन भी नहीं भेजा था...