• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  11:40 नवंबर Last Updated :
  • लोकसभा में गृहमंत्री चिदंबरम का बयान
  • इसी सत्र में पेश करेंगे लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट
  • लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट को लेकर लोकसभा में हंगामा
  • आडवाणी ने पूछा, किसने लीक की रिपोर्ट
  • आडवाणी के बयान पर लोकसभा में हंगामा
बिजनेस
सेंसेक्स में 491 अंकों की जोरदार गिरावट
एजेंसियां
मुंबई, मंगलवार, नवंबर 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 491.34 और निफ्टी 166.55 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 491.34 अंकों (3.09 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 15,404.94 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 166.55 अंकों (3.52 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,563.90 पर बंद हुआ।

यूरोपीय शेयर बाजारों के कमजोर खुलने से यहां कारोबार के अंतिम एक घंटे में निवेशकों ने जबरदस्त बिकवाली की। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एसबीआई जैसे दिग्गज शेयरों ने गिरावट की अगुवाई की। वहीं धातु क्षेत्र की हिंडाल्को का शेयर भाव 10.50 फीसदी तक लुढ़क गया।

हालांकि, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी और सन फार्मा में लिवाली ने बाजार को और गिरने से बचा लिया। बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 27 कंपनियों के शेयर तेज गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में तेज गिरावट के असर से घरेलू बाजार में बिकवाली की हवा चली।

बी
एसई का मिडकैप सूचकांक 224.81 अंकों (3.74 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,789.49 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 317.48 अंकों (4.50 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,741.24 पर बंद हुआ।

इस
से पहले, एशियाई बाजारों के कमजोर संकेतों के कारण विदेशी कोषों की बिकवाली बढ़ने से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 135 अंक नीचे खुला। ब्रोकरों ने कहा कि एशियाई शेयर बाजारों के कमजोर संकेतों से विदेशी कोषों की बिकवाली बढ़ी, जिससे घरेलू बाजार की धारणा पर असर पड़ा।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
विश्व हिंदू परिषद ने शिवसेना के उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि बाल ठाकरे की पार्टी अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिराए जाने के लिए जिम्मेदार है।