• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  11:45 नवंबर Last Updated :
  • असम के नलबाड़ी में उल्फा ने किए दो धमाके
  • एक की मौत 10 घायल
फोकस
घाटी में भालू ने मार गिराया दो आतंकियों को
एनडीटीवी इंडिया
श्रीनगर, मंगलवार, नवंबर 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (7)
सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में आतंकवादियों के मरने की खबरें तो आती ही रहती हैं, लेकिन इस बार श्रीनगर के पास दो आतंकवादी भालू के साथ मुठभेड़ में मारे गए हैं। घाटी में आतंक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी जंगली जानवर ने आतंकवादियों को मार गिराया हो।

दक्षिण कश्मीर के दामदालोनार में एक भालू ने दो आतंकवादियों को मार डाला। दोनों आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर थे। एक था तहसील कमांडर कैसर और दूसरा डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह। दोनों के पास एके−47 राइफल थी, लेकिन वे भालू का मुकाबला नहीं कर सके।

कश्मीर घाटी में 20 साल से जारी आतंकवाद में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भालू ने आतंकवादी को मारा हो।

दरअसल दक्षिण कश्मीर के जंगलों में आतंकवादियों ने कई भालुओं की गुफाओं पर कब्जा कर लिया है। हो सकता है कि ये भालू सर्दियां आने पर अपनी गुफा में लौटे हों और उस गुफा में आतंकवादी रह रहे हों। अपनी जगह खाली कराने के लिए भालू ने शायद हमला किया हो। मारे गए आतंकवादियों के शव सेना ने बरामद कर लिए हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (7)
टिप्पणियां
रामायण काल में जैसे जामवंत ने राक्षसों का वध किया था, वैसे ही आज कलयुग में आतंकवाद रूपी इन राक्षसों का वध शुरू हो गया है, जो कि देश के लिए शुभ लक्षण है। पढ़ें
निर्मल वशिष्ट , nvsamana@yahoo.co.in, पटियाला
इस भालू को सरकार के द्वारा सम्मानित करना चाहिए। इस भालू पर देश को नाज है।
anjani, anjani_niit@tyahoo.com, darbhanga
सुधर जाओ, अब तो जानवरों ने भी कमान संभाल ली है।
sarvesh, sarvesh_mishra92@yahoo.com, jaunpur
 
खोजें
 
फोकस
ओबामा के काम का समर्थन करने वालों की संख्या दर में पहली बार 50 प्रतिशत से नीचे तक गिरावट आ गई है।