• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  11:05 नवंबर Last Updated :
खेल
बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे से सीरीज जीती
एएफपी
चटगांव, मंगलवार, नवंबर 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
बांग्लादेश ने मंगलवार को चौथे वनडे मैच में जिम्बाब्वे को छह विकेट से रौंदकर पांच मैचों की श्रृंखला अपने नाम कर ली। जिम्बाब्वे की टीम केवल 44 रन पर ढेर हो गई जो वनडे मैचों का पांचवां सबसे कम स्कोर है।

बांग्लादेश ने 11.5 ओवर में चार विकेट पर 49 रन बनाकर गुरुवार को होने वाले अंतिम एकदिवसीय मैच से पहले श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (22) और जुनैद सिद्दिकी (08) ने 6.3 ओवर में तेजी से 33 रन जोड़कर बांग्लादेश की जीत सुनिश्चित की।

जिम्बाब्वे ने पांच रन के भीतर मेजबान टीम के चार विकेट चटकाकर वापसी की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इससे पहले इनामुल हक और साकिब अल हसन ने तीन-तीन विकेट लेकर जिम्बाब्वे की पारी को 24.5 ओवर तक ही चलने दिया।

जिम्बाब्वे की तरफ से केवल मैलकम वालेर (13) और स्टुअर्ट मैटसिकेनयारी (11) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए। जिम्बाब्वे की शुरुआत काफी खराब रही और उसने पहले चार विकेट आठ रन के स्कोर पर ही गंवा दिए, जिससे टीम कभी नहीं उबर सकी।

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे कम रन का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम ही है। वह हरारे में 2004 में श्रीलंका के खिलाफ 35 रन पर सिमट गया था। श्रीलंका ने 2003 में दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्व कप में आईसीसी के एसोसिएट सदस्य कनाडा को भी 36 रन पर ढेर कर दिया था।

जिम्बाब्वे 2001 में भी कोलंबो में श्रीलंका के ही खिलाफ 38 रन पर ऑल आउट हो गया था, जो अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट का तीसरा सबसे कम स्कोर है और अब पांचवां सबसे कम स्कोर भी जिम्बाब्वे के नाम हो गया है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के एक सफेद रंग के दस्ताने की नीलामी 350,000 डॉलर में की गई।