• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  13:18 नवंबर Last Updated :
खेल
सेना को रणजी ट्रॉफी से निकाला गया
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली, मंगलवार, नवंबर 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) की टीम को श्रीनगर में खेलने से इनकार करने के बाद इस वर्ष की रणजी चैंपियनशिप से बाहर कर दिया गया है।

सर्विसेज (सेना) की टीम को श्रीनगर में मेजबान जम्मू-कश्मीर की टीम के साथ मंगलवार से चार दिवसीय मैच खेलना था, लेकिन सेना की टीम इस मैच के लिए श्रीनगर नहीं पहुंची।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए सेना की प्लेट वर्ग में खेल रही टीम को तत्काल प्रतियोगिता से बाहर करने की घोषणा की।

बीसीसीआई के सचिव एन श्रीनिवासन ने अपने बयान में कहा, "एसएससीबी ने श्रीनगर में मैच खेलने को लेकर अपनी मजबूरी जताई और मंगलवार को मैच के लिए वहां नहीं पहुंची। इस कारण उसे रणजी चैंपियनशिप से बाहर किया जा रहा है।"

श्रीनिवासन ने कहा कि एसएससीबी के खिलाफ इसके अलावा भी कार्रवाई की जा सकती है। इस संबंध में बीसीसीआई की कार्यकारिणी की बैठक के दौरान फैसला किया जाएगा।

घाटी में पांच साल बाद रणजी मैचों का आयोजन होना था, लेकिन एसएससीबी के इस फैसले के कारण घाटी को इस बार फिर क्रिकेट मैच देखने से महरूम रहना पड़ रहा है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
गृहमंत्री चिदंबरम का कहना है कि रिपोर्ट की एक ही कॉपी है और वह सुरक्षित है। तो क्या इस रिपोर्ट को जस्टिस लिब्रहान आयोग ने ही लीक की या खुद चिदंबरम ने? सवाल यह भी है कि वाजपेयी का नाम रिपोर्ट में कैसे आया, जबकि आयोग ने उन्हें सम्मन भी नहीं भेजा था...