• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  11:05 नवंबर Last Updated :
  • लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट को लेकर लोकसभा में हंगामा
  • आडवाणी ने पूछा, किसने लीक की रिपोर्ट
  • आडवाणी के बयान पर लोकसभा में हंगामा
दुनिया से
बांग्लादेश : गिरफ्त में आया हूजी का संस्थापक
वार्ता
ढाका, मंगलवार, नवंबर 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
बांग्लादेश के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने 21 अगस्त, 2004 को हुए ग्रेनेड हमले के आरोप में आतंकवादी संगठन हरकत उल जिहाद अल इस्लामी (हूजी) के संस्थापक शेख अब्दुस सलाम को गिरफ्तार कर लिया है।

बांग्लादेशी मीडिया में मंगलवार को प्रकाशित रिपोर्टों के मुताबिक सलाम को ढाका की एक अदालत ने रविवार को सात दिन की हिरासत में भेज दिया। सीआईडी ने बताया कि सलाम को सोमवार को शहर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने गिरफ्तारी के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

सलाम के परिवार के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि सादे कपड़ों में आए सीआईडी के अधिकारियों ने ढाका के कोर्ट परिसर से उसे गिरफ्तार कर लिया। उस समय सलाम कोर्ट परिसर में सीबीपी रैली विस्फोट मामले में पेश होने आया था।

बांग्लादेश पुलिस के वरिष्ठ सहायक पुलिस आयुक्त अब्दुल कहार अकंद ने कहा कि सलाम को गिरफ्तार हूजी कमांडर मुफ्ती अब्दुल हन्नान की स्वीकारोक्ति वक्तव्य के बाद गिरफ्तार किया गया है।

इस वक्तव्य में उसने कहा था कि 21 अगस्त को किया गया ग्रेनेड हमला हूजी के केंद्रीय नेताओं के निर्णय के बाद किया गया था। उन्होंने कहा कि सलाम के साथ इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि 21 अगस्त, 2004 को हुए इस हमले में अवामी लीग के कम से कम 24 कार्यकर्ता मारे गए थे।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के एक सफेद रंग के दस्ताने की नीलामी 350,000 डॉलर में की गई।