• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  13:18 नवंबर Last Updated :
बिजनेस
कच्चे तेल का आयात 41 फीसदी घटा
भाषा
नई दिल्ली, मंगलवार, नवंबर 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
मूल्य के लिहाज से भारत का कच्चे तेल का आयात इस वर्ष अप्रैल-सितंबर की अवधि में 41 फीसदी घटकर 31.6 अरब डॉलर का रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के मद्देनजर कच्चे तेल के आयात बिल में कमी आई है।

पेट्रोलियम मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार एशिया में तेल का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता भारत ने चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीने में 31 6 अरब डॉलर मूल्य का 6.96 करोड़ टन कच्चे तेल का आयात किया।

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 53.78 अरब डॉलर मूल्य का कच्चा तेल आयात किया गया था। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 के अगस्त महीने में कच्चे तेल की कीमत रिकार्ड 147 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी, जो अभी लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल है।

भारत ने 3.61 अरब डॉलर मूल्य का 71.6 लाख टन पेट्रोलियम उत्पादों का भी आयात किया। इसमें मुख्य रूप से डीजल, नाफ्था शामिल है। वर्ष 2008 में अप्रैल-सितंबर के दौरान 9.44 अरब डॉलर मूल्य का 99.8 लाख टन ईंधन का आयात किया गया था।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर अवधि में 1.43 करोड़ टन ईंधन का निर्यात किया गया, जो 7.29 अरब डॉलर मूल्य का था। पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में 18.77 अरब डॉलर मूल्य का 1.917 करोड़ टन ईंधन का निर्यात किया गया था।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
गृहमंत्री चिदंबरम का कहना है कि रिपोर्ट की एक ही कॉपी है और वह सुरक्षित है। तो क्या इस रिपोर्ट को जस्टिस लिब्रहान आयोग ने ही लीक की या खुद चिदंबरम ने? सवाल यह भी है कि वाजपेयी का नाम रिपोर्ट में कैसे आया, जबकि आयोग ने उन्हें सम्मन भी नहीं भेजा था...