• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  11:40 नवंबर Last Updated :
  • लोकसभा में गृहमंत्री चिदंबरम का बयान
  • इसी सत्र में पेश करेंगे लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट
  • लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट को लेकर लोकसभा में हंगामा
  • आडवाणी ने पूछा, किसने लीक की रिपोर्ट
  • आडवाणी के बयान पर लोकसभा में हंगामा
खेल
ऑस्ट्रेलिया को एक और 'चोट', सिडल भी बाहर
वार्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, नवंबर 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
मोहाली में चौथा वनडे जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया को एक और चोट लगी है। उसके तेज गेंदबाज पीटर सिडल चोट के कारण भारत के खिलाफ सात मैचों की एकदिवसीय सीरीज के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं। वह अब स्वदेश लौटेंगे।

सिडल को मोहाली में सोमवार को चौथे वनडे में बाईं बगल में खिंचाव महसूस हुआ था। इस मैच में सिडल पांच ओवर ही डाल पाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 24 रन से जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि पीटर की चोट गंभीर तो नहीं लगती है, लेकिन उनका अगले सप्ताह में गेंदबाजी कर पाना मुश्किल नजर आता है, इसलिए वह सीरीज के शेष मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

सीए ने कहा, इसी वजह से हमने फैसला किया है कि पीटर अब स्वदेश लौंटेंगे, जहां मेडिकल स्टाफ उनकी स्थिति की समीक्षा करेगा, ताकि वह गर्मियों से पहले चयन के लिए उपलब्ध हो सकें। सिडल की जगह किसी के नाम की घोषणा नहीं की गई है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
विश्व हिंदू परिषद ने शिवसेना के उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि बाल ठाकरे की पार्टी अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिराए जाने के लिए जिम्मेदार है।