खराब राशन प्रणाली है महंगाई की वजह : प्रणब
वार्ता
नई दिल्ली,
मंगलवार,
नवंबर 3,
2009
केन्द्र सरकार ने महंगाई से बढ़ी आम आदमी की परेशानियों के लिए राज्यों की खराब और अक्षम सार्वजनिक वितरण प्रणाली को दोषी ठहराया है।
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने आर्थिक संपादकों के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि महंगाई से आम आदमी की परेशानी के लिए राज्य सरकारों की खराब राशन प्रणाली जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने गरीब और कमजोर तबके को गेहूं, चावल और अन्य जरूरी वस्तुएं काफी कम दाम पर उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। अंत्योदय अन्न योजना के तहत गरीब तबके को बहुत ही कम कीमत पर गेहूं, चावल की आपूर्ति की जाती है लेकिन राज्य सरकारों की वितरण प्रणाली इस अनाज को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में पूरी तरह सफल नहीं रही हैं।