• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  13:34 नवंबर Last Updated :
दुनिया से
माहौल बिगाड़ रहे हैं दलाई लामा : चीन
भाषा
बीजिंग, मंगलवार, नवंबर 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
चीन ने तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा पर ताजा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह चीन-भारत संबंधों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। चीन ने दलाई की अरुणाचल प्रदेश की आगामी यात्रा को एक ‘अलगाववादी’ गतिविधि करार दिया।

दलाई लामा अभी जापान में हैं और आठ नवंबर को उनका अरुणाचल प्रदेश स्थित तवांग मठ जाने का कार्यक्रम है। अपनी इस यात्रा को उन्होंने आध्यात्मिक यात्रा बताया है, राजनीतिक नहीं।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मा झाउसु ने यहां कहा, ‘‘चीन-भारत सीमा के पूर्वी हिस्से (अरुणाचल प्रदेश) पर चीन का रुख दृढ़ है और हम क्षेत्र में दलाई लामा की यात्रा का दृढ़ता से विरोध करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि दलाई लामा की अरुणाचल प्रदेश की यात्रा ‘एक बार फिर से उनके चीन विरोधी और अलगाववादी रवैये को दर्शाती है।’

आधिकारिक शिन्हुआ संवाद समिति की खबर के अनुसार प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि दलाई लामा झूठ बोले जा रहे हैं और चीन तथा अन्य देशों के बीच रिश्तों को नुकसान पहुंचाने में शामिल हैं, लेकिन उनके प्रयास सफल नहीं होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपनी गंभीर चिंताएं जताई हैं।’’ झाउसु का यह बयान दलाई लामा की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह तवांग मठ की उनकी यात्रा की चीन की ओर से की गई आलोचना से अचंभित और दुखी हैं।

74 वर्षीय दलाई लामा ने टोक्यो में कहा, ‘‘मैं चीन की आलोचना से हतप्रभ हो गया। यदि मेरी यात्रा समस्या पैदा करती है, तो इस बात को लेकर मुझे बहुत दुख है। इसके अलावा मुझे कुछ नहीं कहना।’’
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
गृहमंत्री चिदंबरम का कहना है कि रिपोर्ट की एक ही कॉपी है और वह सुरक्षित है। तो क्या इस रिपोर्ट को जस्टिस लिब्रहान आयोग ने ही लीक की या खुद चिदंबरम ने? सवाल यह भी है कि वाजपेयी का नाम रिपोर्ट में कैसे आया, जबकि आयोग ने उन्हें सम्मन भी नहीं भेजा था...